हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी से निकलेगी रैली, धोबी समाज भवन में पूजन, होली मिलन व महिला सम्मान
कोरबा। संत गाडगे युवा धोबी समाज सेवा समिति द्वारा संत गाडगे जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 08 मार्च रविवार को कोरबा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत दोपहर 1 बजे से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी।
यह बाइक रैली हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी से प्रारंभ होकर धोबी समाज भवन, डोंडियापारा कोरबा तक जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से धोबी समाज भवन में पूजन कार्यक्रम, होली मिलन समारोह तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षद वार्ड क्रमांक 18 एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन तथा पार्षद वार्ड क्रमांक 17 लक्ष्मण श्रीवास उपस्थित रहेंगे।
आयोजक समिति ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




