Latest Posts

शुभ कार्य से दिन की शुरुआत, धार्मिक स्थलों में उमड़ी भीड़

कोरबा,नव वर्ष 2023 के स्वागत के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। वर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत शुभ कार्य से शुरू करने की लोगों में होड़ लगी रही। सुबह से शाम तक मंदिरों में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। उत्साह के साथ लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकानाएं देते रहे।


नए उत्साह व उमंग के साथ नववर्ष की शुरुआत हो गई है। नए साल का स्वागत करने लोगों ने अपने-अपने स्तर पर पहले से ही तैयारी कर ली थी। आस्थावान लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ करके दिन की शुरुआत की। शहर के प्रमुख आस्था स्थल मां सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की तरह श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। इसके अलावा दर्री डैम निकट भवानी मंदिर के अलावा कोसगाई पहाड़, मां मड़वारानी मंदिर में पहुंचकर लोगों ने देवी मां से आशीर्वाद लिया। नगरीय निकाय के तमाम बाग-बगीचों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की अधिक उपस्थिति देखी गई। घरों में नववर्ष आयोजन को लेकर स्वादिष्ट पकवान बनाए गए थे। परिवार सहित लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वर्ष के पहले दिन होने के कारण युवा वर्ग के लोगों ने मौज मस्ती के साथ दिन बिताया। होटल व रेस्टोरेंट में नववर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन कर युवाओं ने नववर्ष का आनंद उठाया। शहर के सिनेमाघरों में खासी भीड़ रही। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में भी रौनक देखी गई। वर्ष का पहला दिन हो कारण लोगों ने यादगार सामानों की खरीदारी की। शहर के अलावा उपनरीय क्षेत्र बाल्को, जमनीपाली, कटघोरा, छुरी, पाली, दर्री, तुमान, पसान, चैतमा, बरपाली, करतला, बांकीमोगरा, दीपका आदि स्थानों में भी में नववर्ष अभिनंदन के साथ लोगों ने उत्साह के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

नव वर्ष के पहले दिन सर्वमंगला मंदिर का माहौल

Latest Posts

Don't Miss