Latest Posts

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में महिला उत्पीडन एवं संवैधानिक प्रावधान पर हुआ सेमीनार


कोरबा …. शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आंतरिक परिवाद समिति के द्वारा महिला उत्पीडन एवं संवैधानिक प्रावधान पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस सेमीनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती रूकमणी नायर संस्थापक, सुमति सामूदायिक विकास संस्था तथा श्रीमती विनिता यादव अधिवक्ता एवं नोटरी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सेमीनार के विषय वस्तु पर जानकारी दी और साथ ही आंतरिक परिवाद समिति को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामना देते हुए छात्राओं के लिए यह सेमीनार को अति लाभदायक बताया। तत्पश्चात आंतरिक परिवार समिति के संयोजक डॉ. पापिया चतुर्वेदी द्वारा आंतरिक परिवाद समिति पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए उनके उद्देश्य तथा कार्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता रूकमणी नायर द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए लैंगिक उत्पीड़न पर प्रकाश डाला गया तथा जिले में कार्यरत संस्थाओं की पूरी जानकारी दी गई। श्रीमती विनिता यादव द्वारा महिला उत्पीड़न से संबंधित संवैधानिक प्रावधान एवं उपभोक्ता फोरम तथा पाक्सो एक्ट के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान छात्राओं द्वारा बताया गया कि इस सेमीनार से बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई। श्रीमती अमिता सक्सेना, सहायक प्राध्यापक द्वारा सेमीनार में अतिथियों एवं प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वर्षा सिंह तंवर द्वारा किया गया।

Latest Posts

Don't Miss