कोरबा … कोरबा जिले में जय प्रकाश चंद्रवंशी प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार राजेंद्र साहू जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा के नेतृत्व में संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कोरबा में 25 नवंबर छात्राओं को विधिक जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में राजेंद्र साहू जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ कोरबा, चंद्रदीप शर्मा सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ, बसंत सिंग विधानसभा सदस्य, पार्षद पालूराम साहू, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यालय के विद्यार्थी उपस्तिथि रही। विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा संबंधी एवं मोबाइल अपराध से बचने, साइबर अपराध, यातायात नियमों संबंधी जानकारी प्रदान की गयी।




