Latest Posts

वैष्णौ देवी की शरण में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल

कोरबा। कोरबा विधायक एवं विधानसभा चुनाव 2023 के कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल इन दिनों तीर्थ यात्रा पर निकले हुए हैं। आज वे वैष्णौ देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अग्रवाल अपने समर्थकों एवं शुभचिंतकों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले हुए हैं। मतदान समाप्ति के बाद वे देवी दर्शन एवं देव दर्शन के लिए विभिन्न आध्यात्मिक केन्द्र पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आज वे वैष्णौ देवी मंदिर जम्मू-कश्मीर पहुंचे और मां वैष्णौ देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने जीत की कामना के साथ जनता की खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की। उनके साथ सुभाष अग्रवाल , बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी एवं अन्य समर्थक भी तीर्थ यात्रा पर हैं।

Latest Posts

Don't Miss