Friday, June 20, 2025

Latest Posts

वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने होली के मौके पर अपनी मां को किया याद

कोरबा,13 मार्च। वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने होली के मौके पर अपनी मां को याद करते हुए एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि यह होली उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि यह उनकी पहली ऐसी होली है जब उनकी मां उनके साथ नहीं हैं।
अनिल अग्रवाल ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि उनकी मां एक ईमानदार, साहसी और कभी पीछे नहीं हटने वाली महिला थीं। उनके पास चुनौतियों को अवसरों में बदलने की एक अनोखी शक्ति थी। उन्होंने आगे लिखा कि उनकी मां की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनकी यादें और सिखाए गए मूल्य हमेशा उनके साथ रहेंगे।अनिल अग्रवाल ने होली के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जो हमें एकजुट करता है और हमें अपने मतभेदों को भूलने का मौका देता है। उन्होंने आगे कहा कि होली के दिन पूरा भारत एक रंग में रंग जाता है और यह त्योहार हमें अपनी बुराइयों को जीतने और अच्छाइयों को सेलिब्रेट करने का मौका देता है।
अनिल अग्रवाल ने अपने संदेश के अंत में सभी से पानी की बचत करने का आग्रह किया और कहा कि सूखी होली ही सुखी होली है।

Latest Posts

Don't Miss