Latest Posts

वार्ड क्रमांक 29 में मनाया गया नेहरू जी के जयंती, बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

समुदायिक भवन में किया गया आयोजन

कोरबा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए, इसी कड़ी में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू  की जयंती पर वार्ड क्रमांक 29 पोड़ी बहार के पार्षद प्रदीप राय जायसवाल mic सदस्य द्वारा नया समुदायिक भवन में समस्त बच्चों के साथ चिल्ड्रंस डे के उपलक्ष में केक काटकर समस्त बच्चों को पेन पेंसिल चॉकलेट,एवम केक बांटा और देश के विकास में उनके योगदान को सराहा गया, कई बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए

पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर  भाग लिया। इस दौरान केक काटे गए। बच्चों से आव्हान किया गया कि वह आज के दिन को चिल्ड्रंस-डे के रूप में मनाते हुए अच्छे से शिक्षा को ग्रहण करें, आगे बढ़ें। शिक्षा के साथ-साथ जीवन में कुछ नया करने का जज्बा अपने साथ रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे

Latest Posts

Don't Miss