Latest Posts

रेत चोर के पीछे पड़ा हाथी, ट्रैक्टर छोड़कर भागे चोर, हाथी ने किया ट्रैक्टर को धक्का मारकर किनारे

कोरबाl कोरबा के कटघोरा वन मंडल का कोरबी सर्कल भी जिले के अन्य स्थानों की तरह ही रेत चोरों का स्वर्ग बना हुआ है। घने जंगल से चोर ट्रैक्टर में रेत भरकर उसको जहां-तहां खपाते हैं। लगता है चोरों की यह हरकत जंगली हाथियों को भी नागवार गुजर रही है। तभी तो रेत भरे ट्रैक्टर के पीछे जैसे ही एक हाथी पड़ा, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। हाथी ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर को पलटने का प्रयास किया। ट्रैक्टर पलटा तो नहीं लेकिन सड़क के किनारे लुढ़क गया।

Latest Posts

Don't Miss