Latest Posts

रास्ता भटके चालक, 4 वाहन घुसे नो एंट्री में

कोरबा, दूसरे इलाके के चालक रात्रि में आवाजाही के दौरान रास्ता भूलने के साथ नो एंट्री जोन में वाहन सहित घुस गए। उन्हें सहीं रास्ते पर भेज दिया गया, जबकि नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर एक चालक के खिलाफ 185 की कार्रवाई की गई। मानिकपुर पुलिस ने पिछली रात वाहनों की जांच पड़ताल की जो इस रास्ते से होकर आनाजाना कर रहे थे। चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि रात्रि 11.30 बजे के आसपास इस इलाके में चार भारी वाहन आ गए थे। इसलिए इन्हें रूकवाया गया। पूछताछ में मालूम चला कि चालक दूसरे क्षेत्र के थे और उन्हें रास्ते की जानकारी नहीं थी। इसलिए समझाइश देकर उन्हें संबंधित मार्ग पर जाने को कहा गया। एक मामले में वाहन के चालक पर धारा 185 की कार्रवाई की गई जो नशे की स्थिति में था।

Latest Posts

Don't Miss