कोरबा ….सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाकामार के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर नीलिमा लखन लाल घृतलहरे जिला पंचायत सदस्य मुख्य अतिथि रहे। रिनी दुबे प्राचार्य की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि बिहानूराम मंझवार, उत्तम भारद्वाज, एम.के. रात्रे, आर.के. कश्यप, रामप्रसाद सिदार, प्रधान पाठक के उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र में पूजन कर उद्घाटन किया गया।
शिविर में शिवरात्रियों द्वारा प्रतिदिन प्रातः उठ जाग मुसाफिर भोर भाई अब रैन कहां जो सोवत हैं जागरण गीत से दिन की शुरुआत की गई। गांव में प्रभात फेरी करने के बाद योगा, ध्यान, राम ध्यान, सूर्य नमस्कार, व्यायाम किया जाता था। शिविर में परियोजना कार्य के अंतर्गत आवास स्थल की सफल मिडिल स्कूल की बाउंड्री की पुताई मैदान समतलीकरण वृक्षारोपण बादाम, टीकोमा फुल नेम पीपल पौधे रोपित ट्री गार्ड लगाकर किया गया। ग्राम पंचायत चाकामार भवन के सामने समतलीकरण सोखता गड्ढा निर्माण स्वयं सेवक ग्रामीणों की सहभागिता से किया गया।
शिविर की थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा बौद्धिक गोष्टी ग्रामीण विकास में स्वयं सेवक का योगदान एम.के. रात्रे, आर.के. कश्यप ने विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सभी को प्रेरित किया। नशा मुक्त समाज के लिए युवा विषय पर डॉ. बी.एल. साय कार्यक्रम अधिकारी पीजी कॉलेज कोरबा डॉ. अजय पटेल ने समाज में नशा समाप्त करने के लिए युवाओं को आह्वान किया कि हम सब नशा नहीं करेंगे, नशा समाज की आर्थिक स्थिति कैसे पूरा प्रभाव पड़ता है, घर परिवार टूट जाता है। शिविर में डॉ. वाय.के. तिवारी जिला संगठक रासेयो उपस्थित हुये। उन्होंने शिविरार्थियो एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति शपथ दिलाकर आह्वान किया कि हम सब नशा तंबाकू गुड़ाखू कोई भी नशा नहीं करेंगे।
शिविर में रोज रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सभी छात्रा/छात्राओं व ग्रामीण बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें डांस प्रहसन, कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। आमंत्रित कवि डॉ. के.के. चंद्रा, बलराम राठौर, डिकेश्वर साहू, पुष्पा शांडिल्य आदि उपस्थित रहे।



