कोरबा ,आज अकांक्षी जिला कोरबा अंतर्गत आकांक्षी विकासखंडों कोरबा व पोंडी उपरोड़ा तथा जिले के बच्चों के देखरेख एवम संरक्षण संबंधित विषयों तथा किए जा रहे प्रयासों से संबंधित विभिन्न प्रकार के समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के जिला पंचायत सभाकक्ष में बेंच का आयोजन किया गया ।



िसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिनमें से मुख्य रूप से बच्चों के स्वास्थ्य, कुपोषण, आंगनबाड़ी, स्कूलों में बाउंड्रीवाल, बिजली कनैक्शन, पेयजल, शौचालय, एवं भवन इत्यादि से संबंधित समस्याएं के प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान विशेष अवस्यकता वाले बच्चों के प्रकरण भी प्रस्तुत हुए, जिनकी सुनवाई करते हुए उन्हें व्हील चेयर, आवश्यक उपकरण, स्वास्थ्य जांच सुविधा, आधार निर्माण, बैंक खाता निर्माण, दियांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाने संबंध में जिले के सभी संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल द्वारा जारी किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिले के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, एन सी सी,स्काउट गाइड, स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि सहित राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग नई दिल्ली, राज्य बाल अधिकार आयोग रायपुर के माननीय सदस्य व उनकी टीम के सदस्यों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।






