कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस नेता रामनारायण कश्यप और दीपक जैन को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
रामनारायण कश्यप, निवासी ग्राम पाली-पोड़ी तहसील पाली जिला कोरबा को सहकारिता विभाग कोरबा एवं कृषि उपज मंडी कटघोरा से संबंधित जनहित में जुड़े मामले हेतु सांसद ने अपनी अनुपस्थिति में अपनी ओर से सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जनहित से जुड़े मामले से इन्हें अवगत कराने सांसद ने सम्बन्धितों को निर्देशित किया है।इसी तरह श्रीमती महंत ने अंत्यव्यवसायी विभाग कोरबा से संबंधित जनहित में जुड़े मामले हेतु दीपक जैन को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। श्रीमती महंत ने कलेक्टर कोरबा को प्रेषित अपने पत्र में कहा है कि अंत्यव्यवसायी विभाग कोरबा से संबंधित जनहित में जुड़े मामले हेतु मेरी अनुपस्थिति में अपनी ओर से दीपक जैन को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करती हूं। जनहित से जुड़े मामले एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं से इन्हें अवगत करावें।



