Latest Posts

राजस्व मंत्री रविवार 18 सितम्बर को करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन

कोरबा ,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल रविवार 18 सितम्बर को वार्ड क्र. 31 खरमोरा प्राथमिक शाला में प्रातः 11.30 बजे सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं वार्ड क्र. 31 रिसदी झगरहा में दोपहर 12 बजे सदगुरू कबीर आश्रम के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। दोनों भूमिपूजन कार्यक्रमों की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

Latest Posts

Don't Miss