Latest Posts

रजगामार के आश्रित ग्राम छुईढोडा में गौरा गौरी महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न इस कार्यक्रम में कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास और ग्राम पंचायत रजगामार के सरपंच प्रतिनिधि सुखराम राठिया सहित रजगामार के भाजपाई हुए शामिल



कोरबा, ग्राम पंचायत रजगामार के आश्रित ग्राम छूईढोडा में गौरा गौरी महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। साथ ही देवी देवताओं का पूजा कर रजगामार के सुख शांति के लिए प्रार्थना किया गया ।। क्षेत्र के पारंपरिक नृत्य कर्मा से भगवान श्री शंकर भगवान जी की बारात निकाली गई। आसपास से पहुंचे कर्मा पार्टी के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, ग्राम पंचायत रजगामार के सरपंच प्रतिनिधि सुखराम राठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सोनी, बुथ के वरिष्ठ भाजपाई जग सिंह राठिया, महेत्तर राठिया , मना बरेठ, धना बरेठ, उचित कुमार लहरें, रजगामार के पंच विमल, पंच प्रकाश राठिया सहित क्षेत्र से पधारे गणमान्य नागरिक सहित युवा साथी उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss