कोरबा,उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने किन कारणों से अपनी ईहलीला को समाप्त किया है युवती का नाम प्रीती कंवर की जिसकी लाश उसके घर के पीछे छत से लटकते हुए पाई गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को नीचे उतारा फिर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश पीएम के लिए भेज दिया है।



