0 परीक्षा दिलाने आया था लायंस स्कूल
कोरबा, नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्थित लालू राम कॉलोनी लायंस स्कूल में परीक्षा दिलाने आया एक युवक की गाड़ी में एक सांप घुस कर बैठ गया। जिसके बाद से वो और बाकी लोग गाड़ी के पास जानें से भी डरने लगे। डरे सहमे युवक को देख कर पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे परेशान होता देख पूछा कि इतना क्यू परेशान हो। तब उस लड़के ने बताया मेरे गाड़ी में एक सांप घुस गया हैं और मेरे पास किसी को बुलाने के लिए फोन भी नहीं हैं। तब उक्त व्यक्ति ने बिना देरी किए स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद फौरन जितेन्द्र सारथी मौका स्थल पर पहुंचे तब आस-पास के लोगों ने बताया की वो कोबरा सांप की तरफ दिख रहा था। पर पूरी तरह से नही देख पाएं हैं, जिसके बाद मिस्त्री को बुलवाया कर बड़ी सावधानी से एक-एक सामान खोला गया। पूरी तरह गाड़ी खुल जाने पर भी जब सांप दिखाई नहीं दिया तो सामने के हैड लाइट को खोला गया। तो आचनक से एक साप दिखाई दिया जिसको सावधानी से बाहर निकाला और बताया की ये धमना सांप का बच्चा है जो छोटे होने के कारण अलग रंग के कारण जल्दी से पहचान नहीं आता और इसी कारण एक बड़ी दुर्घटना हो जाती हैं जिसके बाद लोगों को साप को दिखाते हुए जितेन्द्र सारथी ने एक्जाम दिलाने आए सभी छात्र को दिया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।



