- निर्वाचन आयोग की कार्यवाही से महकमे में मचा हड़कंप
कोरबा कोरबा जिले में पदस्थ यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार पुलिस मुख्यालय अटैच किए गए है। उन्हें तत्काल मुख्यालय आमद देने का आदेश जारी किया गया है। निर्वाचन आयोग की इस कार्यवाही से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।मंगलवार को जारी आदेश में उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय आमद देने कहा गया है।



