Latest Posts

मानसिंह बने वन विभाग में विधायक प्रतिनिधि,रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने सौंपा दायित्व

कोरबा। रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया ने विभिन्न विभागों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है ताकि संबंधित विभाग की बैठकों व कार्य गतिविधियों पर उनकी तरफ से प्रतिनिधि उपस्थित हो सकें।युवा कांग्रेस नेता मानसिंह राठिया को विधायक फूल सिंह राठिया ने वन विभाग में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।मान सिंह राठिया वन विभाग के समस्त बैठकों में अधिकृत रूप से शामिल होकर विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे। मानसिंह राठिया को विधायक प्रतिनिधि बनाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। मानसिंह राठिया अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय और जुझारू जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं।
वे वर्तमान में राठिया कंवर समाज के कुदमुरा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले चिर्रा से जनपद सदस्य,सिमकेंदा के दो बार सरपंच,राजीव युवा मितान क्लब के रामपुर विधानसभा समन्वयक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं जिससे उन्हें जनप्रतिनिधित्व का लंबा अनुभव भी है। मानसिंह ने महती जिम्मेदारी के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त कर कहा है कि वे अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करेंगे।

Latest Posts

Don't Miss