कोरबा, नवरात्रि में सभी मंदिरों में श्रद्धालु मातारानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा कलेक्टर संजीव झा माँ मड़वारानी के दरबार मे दर्शन के लिए सपरिवार पहुंचे। कलेक्टर महोदय अपने परिवार के साथ मड़वारानी मंदिर में मातारानी की आरती किये, प्रसाद का भोग लगाया और सभी की मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की ।
दर्शन पश्चात मंदिर समिति के सदस्यों से नवरात्रि में मेला के संबंध चर्चा की और मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के दर्शन हो सके ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने की पानी की व्यवस्था के लिए एसडीएम के माध्यम से बरपाली तहसीलदार को निर्देशित किया।



