काेरबा,महिला काे शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने और एटीएम हासिल कर 3 लाख रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने आराेपी पर केस दर्ज कर लिया। खाेजबीन कर उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया। बालकाे नगर के हाउसिंग बोर्ड कालाेनी का निवासी शांति लाल साहू ने एक स्थानीय महिला से पहले पहचान बढ़ाया, फिर शादी करने का झांसा देकर कई महीने तक उससे दुष्कर्म किया। इस दाैरान उधार ली गई रकम का किश्त चुकाने के बहाने महिला का एटीएम हासिल करके उसके खाते से 3 लाख रुपए निकाल लिए। बाद में शांति लाल ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने घटना की रिपाेर्ट बालकाे थाना में लिखाई। पुलिस ने मामले में आराेपी शांति लाल के खिलाफ केस दर्ज कर किया l



