कोरबा , वार्ड क्रमांक 5 राजगढ़ी महामाया मंदिर के निकट शनि मंदिर प्रांगण स्थित शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। रजक परिवार द्वारा 11 लीटर दूध से शिवजी का जलाअभिषेक किया यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। दूरदराज इलाके के लोग भी यहां पर पूजा के लिए पहुंचे।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर यहां शिव मंदिर तक भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जलाभिषेक के दौरान मुख्य रूप से नवनीत रजक, गोपाल दास, सोनू यादव, हेमंत रजक, बहोरन , कुणाल ,गौरव, दुर्गेश, शिवराज, राहुल ,नरेश ,अमन, चंदन सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे





