कोरबा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत व ज़िला के निर्देशानुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर, प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बनाकर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है जिसका पुरजोर विरोध, हम भाजयुमो के कार्यकर्ता करते हैं।इसी तारतम्य में 23 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा कुदमुरा मण्डल के अंतर्गत कोरकोमा शक्तिकेंद्र में भुपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया । जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उमेश्वर सोनी , ज़िला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया , युवा मोर्चा अध्यक्ष धनंजय चौहान, महामंत्री दिनेश प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी मंजीत यादव, संजय राठौर, सूरज यादव, सुकलाल कंवर, रिपुसुदन राठिया, मंगल मंझवार, उमेन्द्र सिंह कंवर, गिरधारी शर्मा, आनंद महराज, परविंदर सिंह बामरह, सुरेश, विक्रम, राजू सहित अन्य युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।




