Latest Posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल का जागरूकता अभियान

कोरबा, वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल मे सुरक्षा निधि के नाम पर बेतहाशा बिजली बिल वृद्धि कर दी है, जिससे आम जनता आहत है, परेशान है। इस विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जन जागरूकता अभियान के तहत आज़ युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल द्वारा 20 नवंबर रविवार को श्यामनगर मोहल्ला, रजगामार शक्तिकेंद्र में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान, उपाध्यक्ष मनोज साव, निश्चय अग्रवाल, संतोष आदित्य, सीनू सारथी, भूपेंद्र डडसेना, जय जय कैवर्त्य, युवा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु और स्थानीय निवासी महिलाएं एवम पुरूष उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss