कोरबा, बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने या बंद होने से हितग्राहियों के पेंशन वापस हो रही है और पेंशन लाभ से वंचित हो रहे हैं। इन्हें जोन कार्यालय पहुंचकर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपडेट कराने कहा है। हितग्राहियों का बैंक में आधार लिंक नहीं होने व बैंक खाता बंद होने से पेंशन वापस हो रही है।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को पेंशन राशि एनएसएपी के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की ओर से आनलाईन पेंशन भुगतान किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों का बैंक में आधार लिंक नहीं होने और बैंक खाता बंद होने के कारण उनकी पेंशन वापस हो रही है। विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की पेंशन वापस न हो,उन्हें समय पर पेंशन मिले,इसके लिए बैंक में आधार लिंक कराना व बैंक खाता चालू करवाना जरूरी है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के सभी जोन के जोन व उप प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें बताएं कि वे बैंक में आधार लिंक कराने व बैंक खाता को चालू करवाने के बाद अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ निगम के जोन कार्यालय पेंशन शाखा में स्वयं उपस्थित होकर आनलाईन अपडेट अनिवार्य रूप से करवाएं ताकि उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान मिल सके।



