Latest Posts

बेटी की खेल में रुचि देखकर गांव से कटघोरा में बस गए नेहा के पिता अब बिटिया हांगकांग में करेगी नाम रोशन


कोरबा : जिले की कुमारी नेहा जायसवाल हॉन्गकॉन्ग में जिले का नाम रोशन करेगी । वे महिला बेसबॉल एशियन कप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।उनके पिता हुलास राम जायसवाल मोहलाइन भाटा कटघोरा में रहते हैं ।उनका मूल गांव चिकनी पाली है । मां लीलावती गृहणी है। पिता ठेकेदार के अंदर सुपरवाइजर का काम करते हैं। उन्होंने देखा कि उनकी बिटिया वह बच्चे पढ़ाई लिखाई तथा खेलकूद में रुचि रखते हैं तो 22 साल पहले पर अपना गांव छोड़कर कटघोरा आ गए।
इंडिया टीम में दूसरी बार,14 बार कर चुकी छग का प्रतिनिधित्व
नेहा पिछले 11 साल से बेसबॉल खेल रही है। वह दूसरी बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी ।14 बार उसने छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया है वह खुद भी खेलती है और कटघोरा में बेसबॉल की ट्रेनिंग देती है कोरबा जिला की बेसबॉल कोच हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के सचिव मिताली घोष के मार्गदर्शन में उन्हें यहां तक पहुंचाया।
200 ने दिया था ट्रायल ,18 का हुआ फाइनल सलेक्शन
21 मई से 2 जून तक हांगकांग में होने वाले तृतीय बीएफए महिला बेसबॉल एशियन कप 2023 में भारतीय महिला बेसबॉल टीम का हिस्सा होंगी। 18 सदस्यीय इंडिया टीम में छत्तीसगढ़ से तीन महिला शामिल हैं । 9 मई से 18 मई तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में इंडिया टीम का फाइनल कैंप लगाया गया है ।इसमें शामिल होने यह तीनों 8 मई को रवाना हुए। मिनिस्ट्री यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्व बेसबॉल सॉफ्ट बाल परिसंघ,बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया से संबंध एमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इनका चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने अपने चयन का श्रेय मिताली घोष सचिव छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ को दिया है । इन्होंने इंडिया के जिसमें पूरे देश से 200 लोगों ने भाग लिया इनमें से 27 लोगों का चयन कर 20 दिनों का कैंप लगाया गया जिसमें अट्ठारह सदस्यों की मुख्य टीम घोषित की गई । इस टीम में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों का सिलेक्शन किया गया । इन महिला खिलाड़ियों को यहां तक पहुंचाने में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की सचिव मिताली घोष का अहम योगदान रहा। 14, 15 मार्च को राजस्थान में ट्रायल था जिसमे 200 खिलाड़ी शामिल थे इसमे से केवल 27 चयनित हुए ।पहला कैंप 12 से 26 अप्रैल जालंधर एलपीयू में लगा। यहां से मुख्य टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन सेकंड कैंप के लिए हुआ। जो 9 मई से 18 मई तक एलपीयू जालन्धर में होगा 19 मई को इंडिया टीम हांगकांग के लिए रवाना होगी तथा 2 जून तक यह प्रतिस्पर्धा होगी जिनमें पूरी दुनिया के डेढ़ दर्जन से अधिक देश हिस्सा लेंगे।
छत्तीसगढ़ से ये होंगे टीम इंडिया महिला बेसबॉल में
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नंदेली पामगढ़ कुमारी सृष्टि शर्मा ,बलरामपुर जिले के ग्राम कुसमी निवासी कुमारी अंजली खलखो एवं मूलतः ग्राम चिकनी पाली कटघोरा जिला कोरबा की कुमारी नेहा जयसवाल शामिल हैं

Latest Posts

Don't Miss