Latest Posts

बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ ने लंबित बोनस और महंगाई भत्ते को लेकर मंत्रालय में पॉवर कंपनी के अध्यक्ष से सौजन्य भेंट की..

आगामी 22 जनवरी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व भुगतान हेतु आदेश प्रसारित करने की मांग की गई.

कोरबा…. भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष बलदाऊ सिंह राजपूत के नेतृत्व में पॉवर कंपनी के अध्यक्ष पी. दयानंद से सौजन्य भेंट किया गया। प्रतिनिधिमण्डल ने पॉवर कंपनी का चेयरमैन बनने पर बधाई व शुभकामना देते हुए चर्चा में बताया कि पॉवर कंपनी में विगत 23 वर्षो में पहली बार हुआ है कि दीपावली के अवसर पर बिजली कर्मियों को बोनस नही मिला है, साथ ही जुलाई 2023 से लंबित महंगाई भत्ता देने में अत्यधिक विलंब हो रहा है, जिससे कि कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। महासंघ के द्वारा मांग किया गया कि देशव्यापी श्रीराम महोत्सव के उत्साह को ध्यान में रखते हुए आगामी 22 जनवरी से पूर्व दीपावली बोनस तथा जुलाई 2023 से लंबित 4% मंहगाई भत्ते के भुगतान किया जाए। जिस पर अध्यक्ष पी. दयानंद ने महासंघ को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही इस पर निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त महासंघ ने कर्मचारियों की पूर्व में लंबित मांगों एवम समस्याओं पर चर्चा हेतु समय प्रदान किए जाने का आग्रह किया गया। इस संबंध में उनके द्वारा शीघ्र ही विद्युत कंपनी के मुख्यालय में महासंघ के साथ बैठक बुलाने एवं सभी लंबित समस्याओं पर चर्चा कर प्राथमिकता के साथ निराकरण करने हेतु सहमति प्रदान की गई। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बी एस राजपूत, महामंत्री नवरतन बरेठ, संयुक्त महामंत्री नेहरू कश्यप, संगठन मंत्री द्वय हरीश चौहान एवं शिवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष केमल वर्मा एवं प्रमोद कुर्रे, मंत्री डी के यदु, कोषाध्यक्ष तेजप्रताप सिन्हा एवं पुरन कठुरे उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss