Latest Posts

बाइपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा मुक्त कर हटाए 9 ठेले

कोरबा । कोरबा शहर के प्रमुख बाजारों में बेतरतीब ठेले-खोमचे सड़क पर इस तरह काबिज हो गए हैं कि आने-जाने का मार्ग ही बाधित हो रहा है। सब्जियां खरीदने वाले बाजार के भीतर जाने और खरीदारी के बाद बाहर आने परेशान हो रहे हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था बाधित होने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है।
इसी समस्या पर ध्यान केन्द्रित करते हुए नगर निगम, राजस्व व पुलिस के संयुक्त दल ने मुड़ापार बाजार के आस-पास अभियान चलाया। बाजार के दिन सड़क बाधित करने वालों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही बाइपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा कर संचालित 9 ठेलों को हटाया गया।
इस कार्यवाही के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते के साथ नायब तहसीलदार, मानिकपुर पुलिस की टीम स्थल पर मौजूद रही। संयुक्त दल ने एसईसीएल अस्पताल के सामने बाजार के पास ताबड़तोड़ अभियान चलाया। बाजार के दिन यहां अकसर रोड जाम की स्थिति निर्मित होती है, जिससे आम लोगों को परेशान होना पड़ता है। भीड़ में हादसे का डर भी बना रहा है, जिसके लिए जिम्मेदार ठेले व अन्य दुकानदरों पर सख्त कार्यवाही की गई। इसके बाद बाइपास मार्ग पहुंची नगर निगम के दल ने पेट्रोल पंप के पास 9 ठेला हटाए। नायब तहसीलदार कोरबा की अगुआई में चले इस अभियान में नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते की टीम में इम्तियाज अली और विकास शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss