Latest Posts

बाइक गिरोह का आतंक : एक दिन में अलग-अलग जगह से तीन बाइक की चोरी, ग्रामीण क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय..

कोरबा : कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक चोर गिरोह के सदस्य काफी सक्रिय हो गए है। हर दिन बाइक चोरी की घटना ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। आश्चर्य तो इस बात की है कि छुरी में मुख्य सड़कों से बाइक चोरी की घटना लगातार हो रही। पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है। बस बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं। लेकिन संगठित गिरोह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।सबसे मजेदार बात तो यह है कि एक दिन में तीन बाईक चोरी वो भी एक दूसरे गांव से लगे ग्रामीण क्षेत्र में बाइक चोरी हुई है ।
रविवार को कटघोरा थाना के छुरी के मुख्य मार्ग पर स्थित जायसवाल परिवार के घर के सामने उनकी खड़ी बाइक को चोर रात्रि 9 बजे के आसपास चोरी कर ले भागे वहीं उसी दिन लगभग वही समय पर ग्राम दर्राभाटा के साथ साथ सलोरा से भी एक साथ तीन तीन बाइक पर अपना निशाना बनाते हए बाइक को ले भागे चोर । पुलिस पहले दिन से ही चोरी गई बाइक का सुराग ढूंढने में लगी है। कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चोर गिरोह पर पुलिस की लगातार नजर है।

Latest Posts

Don't Miss