Latest Posts

बलात्कार का आरोपी जेल दाखिल


कोरबा, शादी का झांसा देकर पांच सालों तक महिला का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पसान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थान्तर्गत ग्राम पुटिपखना निवासी कु. उषा नेटी ने पुलिस से शिकायत की थी कि ग्राम का ही वीरेंद्र वर्मा पिता रामसूरत वर्मा उम्र 24 वर्ष से पांच वर्ष पूर्व 2018 में पहचान हुई थी। वीरेंद्र वर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद 2018 से 5 वर्षों तक 2022 तक लगातार दैहिक शोषण करता आ रहा था। शादी करने की बात कहने पर उसने इंकार कर दिया। पीड़िता ने पसान पुलिस थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। प्रार्थिया की शिकायत के बाद से फरार आरोपी को जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी अविनाश सिंह व पसान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज 29 नवम्बर को आरोपी वीरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि ग्राम पुटिपखना के रहने वाले वीरेंद्र वर्मा पिता रामसूरत वर्मा को धारा 376, 506 भादवी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पिछले वर्षों में महिला उसके संपर्क में आई थी। परिचय के बाद वीरेंद्र वर्मा ने विवाह का झांसा देकर उससे लगातार दुष्कर्म किया है। इस 376 के आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अविनाश सिंह के निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अजयदान लकड़ा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक कुरसा मिंज, प्र. आर. अजय तिर्की, आरक्षक बुद्धसिंह मधुकर, जितेंद्र कश्यप, चंद्रजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही

Latest Posts

Don't Miss