Latest Posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में चिकित्सा अधिकारी रहती है नदारद


* सप्ताह में एक दिन पहुंचती है चिकित्सालय
* गर्भवती महिलाओं का इलाज नर्स व स्टाफ के भरोसे
कोरबा… कोरबा जिलान्तर्गत पाली विकासखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में चिकित्सा अधिकारी की गैरमौजूदगी बनी रहने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया हैं। बताया जा रहा हैं की 6 माह पूर्व हुए पदस्थापना के बाद से चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में केवल एक दिन चिकित्सालय पहुंचती है। गर्भवती महिलाओं का इलाज नर्स व स्टाफ के भरोसे चल रहा है।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में आयशा हुमा की चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थापना हुई है। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की तब से सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को तीन घंटे गर्भवती महिलाओं के चेकअप, जांच के लिए आती है। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं व स्वास्थ संबंधी पीड़ितों का कहना हैं कि वे चिकित्सा अधिकारी को पहचानते तक नहीं है, क्योंकि कार्यस्थल में वह उपस्थित ही नहीं रहती है। लगभग 30 किलोमीटर दूर रहकर सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचती है। जिस कारण गर्भवती महिलाओं व मरीजों का उपचार नहीं हो पाता। ग्रामीणों की मांग है कि चिकित्सक कार्यपालन की नियमित उपस्थिति रहे, ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार का लाभ लोगों को मिल सके। वर्तमान में स्टाफ नर्स के भरोसे पीएचसी चल रहा है।
* ड्यूटी पर आने में लग जाता है दो घंटे का समय
चिकित्सा अधिकारी आयशा हुमा का कहना है कि निवास स्थान से कार्यक्षेत्र तक जाने के लिए दो घंटे का समय लग जाता है। रास्ता जाम रहता है और आए दिन उनके छोटे बच्चे का स्वास्थ्य खराब रहता है। जिस कारण जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मांग की गयी है कि उन्हें नजदीक में किसी स्वास्थ्य केंद्र में रखा जाए। जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना दिया गया है। सप्ताह में चार दिन रहकर मरीजों की सेवा की जा रही है। बाकी दो दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में मरीजों को सेवा देना है। शुक्रवार तक आ रही थी अब शनिवार को भी स्वास्थ्य केंद्र में रहकर मरीजों की सेवा दूंगी।

Latest Posts

Don't Miss