Latest Posts

प्रदेश के खाद्यमंत्री अमरजीत सिंह भगत पहुंचे कटघोरा प्रवास पर 

0 जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

कोरबा , प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ती मंत्री अमरजीत सिंह भगत अंबिकापुर प्रवास जाने के दौरान कटघोरा क्षेत्र के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कुछ देर रुके। इस दौरान कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर व पाली-तानाखार विधानसभा विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने उनका पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। उनसे भेंट करने कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखन पाल, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के सहसचिव पवन शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन, मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ शेख इश्तियाक, पवन अग्रवाल, रोशन मोहम्मद, लक्ष्मण डिक्सेना, राज जायसवाल, जय नारायण कंवर, सौरभ शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा के जिलाध्यक्ष राहुल डिक्सेना साथ राइस मिलर्स एसोसिएशन के पवन अग्रवाल, भरत मित्तल खाद्य विभाग (नान विभाग) की डीएम हेलना तिग्गा, क्वालिटी इंस्पेक्टर, रविन्द्र रामटेके उपस्थित रहे।

इस दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व प्रचार-प्रसार के विषय मे जानकारी ली। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कटघोरा विधानसभा व कटघोरा विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति को बेहतर बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी बहुमत से जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त किया।

Latest Posts

Don't Miss