Latest Posts

प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ.कलार) बालको समाज स्वच्छता अभियान में हिस्सा बने

कोरबा, श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के तहत् मान. प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान मिशन में बाल्को जायसवाल समाज के लोगों ने नगर से जुड़े एक पिकनिक स्पॉट “खेतार” पर मिशन को सफल बनाने में सहायक बने। उक्त समाज के लोगों का कहना है कि प्रभु कण- कण में हैं, हर जगह हैं। जंगल, नदी, पहाड़, गांव, गली, मोहल्ला, नगर सबमें प्रभु श्री राम के चरण पड़े हैं।

जायसवाल समाज की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी लालिमा जायसवाल (जिला संयोजक ,गौ सेवा गतिविधि) ने समाज के लोगों को इस मिशन हेतु जागरुक कीं , एवं अभियान को सफल बनाये। समाज के सभी प्रबुद्ध पुरुष, महिलायें व बच्चे उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss