Latest Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया याद


कोरबा, शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को याद किया गया। जिला पुलिस मुख्यालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने राज्यवार शहीद जवानों के नामों का वाचन किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहीद जवानों के परिवार वालों का सम्मान किया।
पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में तैनात सीआरपीएफ के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना ने भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया था। इस लड़ाई में सीआरपीएफ के 10 जांबाज सैनिकों ने ऑटोमैटिक वेपन से लैस चीनी टुकड़ी का सामना किया और अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री अग्रवाल, विधायक मोहित केरकेट्टा, नगर पालिक निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद सहित विधायक ननकीराम कंवर , पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, दर्री सीएसपी राव गुड़िया कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा कलेक्टर कोरबा संजीव झा, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजेंद्र जयसवाल, दिनेश राज, नागेंद्र श्रीवास, धीरज दुबे, अब्दुल असलम, सत्यपाल, कृष्णा राठौर, राजेश मिश्रा, जितेंद्र राजपूत, विकास निर्मलकर, रमेश यादव, रमेश वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।।

Latest Posts

Don't Miss