Latest Posts

पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद कुसमुंडा पुलिस ने पीड़िता की दर्ज की रिपोर्ट , पांच दिन से थाने की लगा रही थी चक्कर

कोरबा, जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं पीड़िता पिछले 5 दिनों से रिपोर्ट लिखवाने के लिए कुसमुंडा थाने की चक्कर लगा रही थी लेकिन कुसमुंडा पुलिस द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने से पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की शिकायत के बाद कुसमुंडा पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है
बता दे कि सरकार महिलाओ पर होने वाले महिला सम्बन्धी अपराध को रोकने हर जिले के जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर महिलाओ के साथ होने वाले अपराध पर तत्परता से कार्यवाही किये जाने की बात कही है । पर कुछ स्थानों की पुलिस को छोड़कर बांकी स्थानों में महिलाओं को अपने साथ हुए अपराध की रिपोर्ट लिखाने काफी जद्दोजहद करने की मजबूरी बनी हुई है ।

Latest Posts

Don't Miss