Latest Posts

पद व वर्दी में व्यापार चलाने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई : छसपा

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी नेता अनिल दुबे, राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी के नेता बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप,गोवर्धन वर्मा, श्यामू राम सेन, अशोक यादव ने भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि पद और वर्दी में व्यापार व्यवसाय चलाने वाले अधिकारियों पर तत्काल संवैधानिक कार्रवाई किया जाए। वहीं नेताओं ने वर्दी की आड़ में धन कमाना राजनीतिक नेताओं के गुंडों के रूप में पद संभालने वाले छग के कर्मचारी, अधिकारी जेल भेजे जाएं, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व अधिकारी अनिल टूटेजा, आरिफ शेख, धर्मेंद्र सिंह, शिवानंद तिवारी, इंद्रभूषण सिंह, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के हमलावर आकाश राव एवं उनकी टीम जो महादेव सट्टा एप, ढेवर अवैध शराब बिक्री संचालन के कोचिया पर त्वरित कार्रवाई कर नोएडा में दर्ज प्राथमिकी पर गिरफ्तारी की मांग की हैं।

Latest Posts

Don't Miss