Thursday, February 5, 2026

Latest Posts

पत्रकारिता की गरिमा को नमन — प्रतिभा का होगा सम्मान

कोरबा प्रेस क्लब आज बच्चों से रहेगा गुलजार


कोरबा प्रेस क्लब करेगा स्व. विजय शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
कोरबा |
दैनिक संवाद साधना के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री विजय शर्मा की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला “स्व. विजय शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह” इस वर्ष भी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को सायं 5:00 बजे से प्रेस क्लब तिलक भवन, कोरबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा।
इस गरिमामयी समारोह नगर की प्रथम महिला श्रीमती संजू देवी राजपूत ,सभापति नगर पालिका निगम कोरबा नूतन सिंह ठाकुर,नरेंद्र देवांगन,एवं पंकज देवांगन पार्षद नगर पालिका निगम कोरबा के उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों मैं पत्रकारों के बच्चों को उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना है एवं श्री स्व विजय शर्मा जी के उल्लेखनीय योगदान को नमन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल स्व. विजय शर्मा के आदर्शों को जीवंत रखेगा, बल्कि नई पीढ़ी को सत्य, साहस और सेवा की राह पर अग्रसर होने की प्रेरणा भी देगा।

Latest Posts

Don't Miss