Latest Posts

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

0 मामला उरगा थाना की ग्राम ढनढनी

कोरबा,उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढनी में देर रात घट सामने आई जहाँ मृतक 37 वर्षीय पवन बिंझवार ने अपनी पत्नी पर लोहे के घन से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जहां घटना के बाद परिजन तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज से लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी पति अपने घर पर ही म्यार पर फांसी लगाकर जान दे दी।मृतिका 35 वर्षीय सुखमती बिंझवार के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हुई है घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दे दी गई है जहां पुलिस मौके पर पहुंच कमरे को सील कर दिया गया है मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक डॉग स्क्वायड मौके पर नहीं पहुंचा था

Latest Posts

Don't Miss