Latest Posts

नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से हुई लूट मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा। नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज में 15 अक्टूबर की रात ट्रक ड्राइवर से हुई लूट के मामले में गुरुवार को अकलतरा पुलिस एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
घटना के संबंध में यह जानकारी मिली कि प्रार्थी रतन नायक पिता लक्ष्मण नायक उम्र 29 वर्ष निवासी झोपडिया थाना बिगोर जिला भुलवाडा राजस्थान ट्रक ड्राईवरी का काम करता है। 14 अक्टूबर 2025 को चांपा प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरने के लिए ट्रक क्रंमाक आरजे 06 जीडी 1505 में अपने हेल्फर सुमीत कंजर के साथ गया था, वहां से माल भरकर 15 अक्टूबर के रात्रि लगभग 10.00 बजे अहमदाबाद गुजरात जाने के लिए निकले। ट्रक रात्रि लगभग 12.30 बजे अकलतरा हाईवे फ्लाई ओवर के ऊपर पहुची थी कि पीछे से एक सफेद रंग की स्कार्पियों से प्रार्थी के ट्रक को रोककर तीन लोगों के द्वारा प्रार्थी एंव उसके हेल्फर को मां बहन की गंदी गंदी गालीयां देते हुये कालर पकडकर नीचे उतारे एवं हाथ मुक्का चाकू राड से मारपीट की गई जिससे प्रार्थी डर कर वहां से भाग गये। लूटेरों के द्वारा गाडी के सीट के पीछे टूल बाक्स में रखे नगदी रकम 85 हजार रुपए रूपये को लूट कर ले गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप0क्रं0 525/25 धारा 309(4), 296,115(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लेकर आरोपीयों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। सायबर सेल जांजगीर टीम लगातार संभावित स्थानों के सीसीटीवी फूटेज चेक करने के दौरान संदेही, छोटू खान उर्फ आसिफ खान पिता अब्दुल मजिद खान उम्र 21 वर्ष, प्रियांशु गांगूली पिता स्व.अमरदास उम्र 21 वर्ष ,अमन साहू पिता श्याम सुंदर साहू उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम मडई (खम्हरिया) थाना सीपत जिला बिलासपुर के रूप में पहचान किया गया । जिन्हे सायबर सेल एवं थाना अकलतरा की संयुक्त टीम के द्वारा हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर तीनो आरोपियो ने अपने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि दिनांक घटना को स्कार्पिया का प्रयोग कर घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर घटना मे प्रयुक्त एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी12बीएफ8880 एक नग चाकू ,एक लोके का राड एंव नगदी रकम 10,000 रू. को जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, सायबर टीम सहायक उपनिरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, राजकुमार चन्द्रा, आर. शहबाज
खान, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, रोहित कहरा प्रतीक सिंह एवं थाना अकलतरा स्टाफ का योगदान रहा।

Latest Posts

Don't Miss