Latest Posts

नारायणी कंपनी में मारपीट के बाद हुआ बवाल

कोरबा,  एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर कोयला परियोजना में नियोजित नारायणी ठेका कंपनी एक बार फिर से विवादों में है। कंपनी के ठेका श्रमिकों का आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही मारपीट की जाती है। कंपनी के नए इंचार्ज द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। ठेका श्रमिकों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे ठेका श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी उनके साथ न केवल जातिगत गाली-गलौज करते हैं बल्कि मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। गुरुवार को भी नए इंचार्ज ने उन्हें गाली देकर बुलाया जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई। श्रमिक भड़क गए और पुलिस चौकी पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान में भी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है कि बाहर से आए अकुशल श्रमिकों को भरपूर वेतन दिया जाता है लेकिन कुशल होने के बाद भी यहां के मजदूरों को कम वेतन दिया जा रहा है। ठेका श्रमिकों ने नारायण कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Latest Posts

Don't Miss