कोरबा,म्युनिसिपल कारपोरेशन के अंतर्गत सर्वमंगला नगर में बनाया गया एक सामुदायिक भवन कंडम हो चुका है और कभी भी ढह सकता है। जानकारी होने के बावजूद ना तो सुधार में रुचि ली जा रही है और ना ही गिराने में। सर्वमंगला नगर में एक निजी स्कूल के पास वर्षों पहले नगर निगम ने सामुदायिक भवन बनाया था जो अब किसी भी दृष्टिकोण से उपयोगी नहीं रह गया है। दीवार से लेकर अनिल से जर्जर हो चुके हैं। सामने का छज्जा बहुत पहले ध्वस्त हो चुका है।
जहां-तहां के रिसाव के अलावा अन्य समस्याएं बनी हुई है। इसके चलते कोई भी वर्ग यह संस्था इसे अपने लिए उपयोगी नहीं बना पा रही है। स्थानी नागरिकों को अब वह तारीख भी नहीं पता है कि अंतिम बार यहां कौन सा आयोजन हुआ था। बताया गया कि भवन के सामने ही आसपास के बच्चे खेलते रहते हैं ऐसे में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। नागरिक समझ नहीं पा रही है कि आखिर किन कारणों से इस समय भवन को सुधारने में रुचि नहीं ली जा रही है और इसे डिस्मेंटल भी नहीं किया जा रहा है।



