Latest Posts

दोस्त के घर में मिली आरक्षक की लाश, मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी


कोरबा, जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां दोस्त के घर गए पुलिस आरक्षक की लाश मिली है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस विभाग की टीम पहुंची है और घटना के मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
आपको बता दें कि जिला व सत्र न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर क्रांति सिंह की लाश पथर्रीपारा स्थित उसके ही साथी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। बताया जा रहा है कि मृत आरक्षक बीती रात अपने साथी के घर पर सोने गया था जिसके बाद सुबह-सुबह उसकी लाश मिलीहै। घटना की जानकारी मिलते ही सीविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है जिनके आने के बाद ही पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जाएगी। मामले के जांच के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।

मोहर्रिर क्रांति सिंह

Latest Posts

Don't Miss