Latest Posts

देर शाम निकलेगी रथयात्रा ,रथ  खींचने  बढ़ेंगे हजारों हाथ, दादरखुर्द में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, मेले का माहौल

कोरबा , आषाढ़ माह की द्वितीय के अवसर रथयात्रा का आयोजन जिले के विभिन्न् मंदिरों में आयोजित की जाएगी। शहर के निकट दादरखुर्द के जगन्नाथ मंदिर में भगवान महाप्रभु, बलदाऊ व सुभद्रा की रथ को खींचने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। 15 दिनों से बीमार चल रहे महाप्रभु स्वस्थ्य हो गए हैं। आज शाम भगवान के मंदिर का पट खुलेगा। इसके साथ जगन्नाथ स्वामी अपने भाई व बहन के साथ मौसी के घर जाएंगे
जनश्रुतित भगवान जगन्नाथ के बीमार होने के कारण मंदिर पट 15 दिन से बंद है। लोक विश्वास व परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ को स्वस्थ करने की जुगत में दवा के रूप में काढ़े का भोग अर्पण कराया जा रहा था। इस काढ़े को प्रसाद के रूप में प्राप्त करने के लिए भक्तजन सुबह से शाम तक मंदिर पहुंच रहे थे और स्वयं समेत पूरे घर वालों को भी दे रहे हैं। लोगों का विश्वास है कि ऐसा करने से पूरा परिवार वर्ष पर्यंत स्वस्थ रहता है।जिले में रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंदिर के पुजारी कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि दादरखुर्द में रथ यात्रा की परंपरा 121 साल पुरानी है। रानी धनराज कुंवर के जमींदारी के समय ग्राम दादर में थवाईत परिवार निवास करता था, जो रानी का मालगुजार हुआ करता था। यह परिवार भगवान जगन्न्ाथ की भक्ति करता था, परिवार के सदस्य दर्शन के लिए पुरी स्थित जगन्न्ाथ मंदिर जाया करते थे। उनके मन में इच्छा जाहिर हुई कि कोरबा में भी भगवान जगन्न्ाथ की एक मंदिर स्थापित की जानी चाहिए। तब से यह पंरपरा चली आ रही है। रथजुतिया पर्व की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में काफी उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। आषाढ़ शुक्ल के द्वितीया को मनाया जाना वाला भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा, रथजुतिया पर्व आज धूमधाम से मनाई जाएगी। जगन्नाथ मंदिर और पुरी की तर्ज पर रथ यात्रा का आयोजन के कारण जिले का गांव दादर-खुर्द छोटा पुरी के नाम से भी प्रदेश में जाना जाता है। रथयात्रा के आयोजन में शरह के अलावा पड़ोसी जिले के भी भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।

बेटियों आती हैं ससुराल से दर्शन करने

खास बात यह है कि रथ यात्रा के दौरान गांव की ब्याही हुई बेटियों को उनके ससुराल से निमंत्रण देकर बुलाया जाता है और वे सभी इस आयोजन में शामिल होती हैं। इस दौरान गांव में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। दर्शनीय रथ यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए ग्राम दादर खुर्द के भगवान जगन्नाथ मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन में विशेष आकर्षण केंद्र भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की प्रतिमाओं को सुसज्जित कर रथ में बैठाया जाता है।

Latest Posts

Don't Miss