
कोरबा। दृष्टिहीन पहाड़ी कोरवा ने अपने कला से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को गदगद कर दिया। उसे ईनाम भी दिया। इस बालक ने अपने जनजातीय समाज का मान बढ़ाया है जिसके लिए संस्था संवेदना ने पहल की है।
13 जनवरी को रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ दिव्यांग प्रतिभा के आयोजन में संवेदना संस्था,कोरबा ने लबेद पंचायत के डुमरडीह गांव से पहाड़ी कोरवा बालक रामेश्वर (दृष्टिहीन) की गायन कला को परखा। उसकी गायन में रूचि है। रामेश्वर को संवेदना संस्था रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कराने लेकर गए। मंच पर अपने गायन में छत्तीसगढ़ी गीत एवं भक्ति गीत से उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के हाथों से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और मंत्री श्री अग्रवाल ने उसकी तारीफ कर आशीर्वाद दिये।



