Latest Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने साइकिल सवार को लिया अपनी चपेट में ,मौत

कोरबा, हरदीबाजार में तेजरफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार काे चपेट में ले लिया। माैके पर ही उसकी माैत हाे गई। मृतक की पहचान माध्यमिक शाला बम्हनीकोना में पदस्थ चपरासी टीकाराम पटेल उम्र-52 वर्ष के रूप में हुई। साेमवार की शाम वह काम करने के बाद साइकिल में घर लाैट रहा था, तभी काेयला लेकर जा रहे ट्रेलर सीजी 12 एटी 2903 के चालक ने तेजरफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर उसे चपेट में ले लिया। हरदीबाजार पुलिस माैके पर पहुंची। आराेपी ट्रेलर चालक माैके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss