Latest Posts

ड्रीम इंडिया स्कूल ने मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे


0 प्रबंधन ने बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को बुलाकर किया सम्मानित
कोरबा ,राजगामार रोड में स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर छोटे बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को प्रबंधन ने स्कूल में बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा पहनकर रंगारग प्रस्तुतियां दी। वहीं नन्हें बच्चों ने अपने दादा-दादी व नाना-नानी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ श्वेता पाठक ने सभी बच्चों को इस दिवस को मनाने के महत्त्व व उद्देश्य बताया। कहा कि जब समाज से संस्कार, सज्जनता, सरलता, सहृदयता, एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव जैसे मानवीय मूल्यों का ह्रास होने लगा है, तब हमें इन मूल्यों को बचाए रखने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता होती है। हम जब अपने बचपन को याद करते हैं तो दादी और नानी की कहानियां, उनके हाथों के बने व्यंजन, हमारी तोतली बोली सुन कर बाबा और नाना के उन्मुक्त ठहाके आज भी कानों में गूंज उठते हैं।उनका सीधा, सरल और संयमित जीवन हमें संतोषी, धैर्यवान और मर्यादित रहने की शिक्षा देता है। उनके विचार और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की आज के बच्चों को बहुत आवश्यकता है। आज के समय में माता पिता को भी अपने बच्चों को समझाने की जरूरत है कि किस तरह से बच्चों को अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। जीवन का जो मूल्य और महत्व इस पीढ़ी के पास है वो कहीं नहीं मिलेगा।

Latest Posts

Don't Miss