Latest Posts

ठेकाकर्मी चंदन दास ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली

कोरबा जिले में रेलवे ठेकाकर्मी चंदन दास ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ठेकाकर्मी को 2 महिलाएं प्रताड़ित कर रही थी। रेलवे ठेकाकर्मी सुपरवाइजर का काम करता था। पूरा मामला चांपा जीआरपी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक 9 फरवरी को पिता-पुत्र बस से कोरबा पहुंचे थे। इसके बाद दोनों अपने अपने काम पर चले गए। थोड़ी देर बाद चंदन ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों को सौंपा शव
मामले की जानकारी आरपीएफ की टीम को दी गई। सूचना मिलने पर जीआरपी चांपा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest Posts

Don't Miss