Latest Posts

टेकराम जनार्दन को नेपाल की संस्था से मिला काव्य रत्न सम्मान

कोरबा । शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल की सुविख्यात साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता प्रतियोगिता 2024 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष आनंद गिरि दयालु और संचालक मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें भारत, यूएस, तथा तंजानिया के रचनाकारों की सहभागिता रही।भारत और 20 राज्यों के 625 महिला पुरुष रचनाकारों का नाम कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें उत्कृष्ट 100 का प्रथम श्रेणी में चयन किया गया। बेहतर रचना के लिए छत्तीसगढ़ कोरबा जिला से ग्राम उतरदा निवासी स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपका के शिक्षक टेकराम जनार्दन को महिला शक्ति काव्य रत्न की उपाधि से नवाजा गया।

Latest Posts

Don't Miss