Latest Posts

जुनवानी में सीसी रोड का भूमिपूजन, सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा; संत गाडगे जी महाराज की प्रतिमा का हुआ अनावरण


बिलासपुर– मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुनवानी में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक Dilip Lahariya मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतुल वैष्णो, सरपंच संजय रजक ,काशी निर्मलकर माखन निर्मलकर राजकुमारनिर्मलकर सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम पंचायत जुनवानी में नवनिर्मित होने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होंने विधायक मद से गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा भी की, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इसी अवसर पर समाज के सहयोग से स्थापित संत गाडगे जी महाराज की प्रतिमा का भी अनावरण विधायक दिलीप लहरिया द्वारा किया गया। प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित जनसमूह ने संत गाडगे जी महाराज के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने गांव के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Latest Posts

Don't Miss