Latest Posts

जर्जर सड़क पर चलना हो रहा मुश्किल, मिट्टी डालकर बनाया जा रहा आने-जाने लायक

कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध जाने वाली सड़क अन्य पर्यटक व धार्मिक स्थल तक पहुंच मार्ग को जोड़ती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जर्जर सड़क को बनाने छोड़ सड़कों पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। इससे मार्ग पर वाहनों के गुजरने से धूल उड़ रही है जो लोगों के आंखों में घुस रही है। इससे एक ओर जहां आवागमन में परेशानी हो रही है वहीं आंखों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
पोड़ी से बांगो जाने वाली सड़क काफी खराब हो चुकी है। लंबे समय तक इस मार्ग की सुध नहीं ली गई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उच्चाधिकारियों का आना-जाना उक्त मार्ग से होने के कारण विभाग सड़क पर मिट्टी डालकर आने-जाने योग्य बना रही है। दो-चार दिनों बाद मार्ग पुन: जर्जर स्थिति में पहुंच जाएगी। सिर्फ लीपापोती करने में लगे हुए हैं।मरम्मत के नाम पर हर बार मात्र दिखावा किया जाता है, वर्षों से यह प्रक्रिया चलती आ रही है। यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह मिट्टी डालकर खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की जा रही हो। इससे पहले भी ऐसा ही देखने को मिलता रहा है। मरम्मत के नाम पर महज दिखावा होता रहा है। सूत्रों की माने तो यह सारा काम अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। मरम्मत के लिए हर बार वर्क आर्डर जारी किया जाता है।बताया जाता है कि चुनाव के मद्देनजर लगातार जिला अधिकारियों का दौरा रहता है आवागमन में फिलहाल परेशानी न हो इसके मद्देनजर मिट्टी फिलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कोई अतिरिक्त राशि जारी विभाग द्वारा नहीं किया गया है। दो दिनों मे 40 ट्रैक्टर मिट्टी डाली गई है।

Latest Posts

Don't Miss