
कोरबा:कोरबा विधानसभा में कांग्रेस की पूरी टीम चुनाव प्रचार में लगन के साथ मैदान में उतर गई हैं।कार्यकर्ता हर गली मोहल्ले व वार्ड में कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के लिए प्रचार पूरे उत्साह के साथ रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह से जनसंपर्क बगैर किसी स्वार्थ के पूरी लगन के साथ किया जा रहा हैं उससे यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि कांग्रेस का प्रचार पूरे शबाब पर हैं।हर वार्ड में पार्षद, पूर्व पार्षद, जोन, वार्ड और बूथ के प्रभारी मतदाताओं से सीधा सम्पर्क कर कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल (मौजूदा विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री) कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगन को देख काफी उत्साहित हैं। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोग जयसिंह से मिलने और उन्हें सुनने पहुंच रहे है। ऐसा माहौल पहली बार देखने को मिल रहा हैं.
पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने भी कांग्रेस प्रचार की कमान संभाल रखी हैं उनके साथ महिला टीम चल रही हैं. जो धर धर पहुंच कर महिलाओं से सम्पर्क कर कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रही हैं।पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल का कहना हैं कि चुनाव को लेकर लोगों में खासकर महिलाओं में काफी उत्साह हैं।हम जहां भी प्रचार में जा रहे हैं हमें भरपूर समर्थन मिल रहा हैं. लोग आगे आकर कह रहे हैं कांग्रेस सुख दुख में लोगो के साथ खड़ी रहती हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना हैं लोगो को यह बात अच्छी तरह से पता है कि जयसिंह अग्रवाल केवल चुनाव वक़्त ही नहीं पूरे 5 साल सक्रीय रहते हैं। उनका क्षेत्र वासियों से सतत जनसंपर्क रहता हैं और क्षेत्र की जो भी समस्या लोगों द्वारा बताई जाती हैं,उसके निदान के लिए त्वरित कार्यवाही करवाते हैं।जहाँ तक व्यक्तिगत समस्या की बात हैं तो वे किसी टालते नहीं उसे भी गंभीरता से लेते हैं औऱ उसके निदान का निर्देश देते हैं।
शहर कांग्रेस के तमाम छोटे बड़े नेता व कार्यकर्ता हर मतदाता से सम्पर्क करने में लगा हुआ हैं. इनके द्वारा उन्हें जानकारी दी जा रही हैं कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छतीसगढ़ की संस्कृति के साथ क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे अनेकों कार्य किये जिसे 15 साल सत्ता में रहने वाली सरकार भी नहीं कर पाई। कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क के दौरान पिछले 10 वर्ष मे नगर पालिक निगम कोरबा में कराये गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी जा रही हैं इसमें प्रमुख रूप से सड़क,पानी, बिजली औऱ सामुदायिक भवनों का निर्माण शामिल हैं।



